फोरलेन हाइवे की रेलिंग से टकराई डॉक्टर की कार पति पत्नी दोनों घायल: नींद का झोंका आने से हुआ हादसा

शिवपुरी। खबर जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां आज सुबह साढ़े 7 बजे कांकर गांव के पास एक कार फोरलेन हाइवे की रेलिंग से टकरा गईं। हादसे में शिवपुरी के रहने डॉक्टर और उनकी पत्नी घायल हो गईं। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के आनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाले डॉ. विजयराज धाकड़ और उनकी पत्नी रामसनेही धाकड़ कार MP 33 C 8301 में सवार होकर ग्वालियर से लौट रहे थे। इसी दौरान कार कांकर गांव के पास फोरलेन हाइवे की रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि कार की स्पीड स्लो थी, इससे दंपती को मामूली चोटें आईं हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सतनबाड़ा थाना प्रभारी राज कुमार चाहार ने दंपती को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि डॉक्टर को नींद का झोंका आने की वजह से यह हादसा हुआ है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *