खांसी की दवाई समझकर पी ली कीटनाशक,40 साल के रूप सिंह ने तोडा दम

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बघारी गांव से आ रही है। जहां एक 40 साल के युवक ने खांसी की दवा समझकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालात बिगडने लगी। तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बघारी गांव के रूप सिंह पिता पन्ना जाटव उम्र 40 साल को आज शुक्रवार को खांसी उठ रही थी। इसी दौरान उसने घर में रखी खांसी की दवा को समझकर फसल में उगने वाली घास को जलाने वाली जहरीली दवा को पी लिया। इसके बाद रूप सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। रूप सिंह को पहले बदरवास स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक रूप सिंह जाटव के परिजन मुरारी ने बताया कि खांसी और जहरीली दवा साथ-साथ में रखी थी। दवा की समझ के धोखे में यह घटना घटित हुई है।
