रेंजर पति ने अपनी ही पत्नि के साथ किया आप्राकृतिक कृत्य , भू- माफिया ससुर बद्री धाकड और जेठ करता था गंदी हरकत, FIR

शिवपुरी। खबर शहर के महिला पुलिस थाने से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही पति ससुर और जेठ पर अपने साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि महिला का पति श्योपुर जिले में रेंजर के पद पर पदस्थ है और उसका ससुर शहर का भू माफिया है।

महिला थाने में शिकायत करते हुए महिला ने बताया है कि वह ग्वालियर की निवासी है और उसकी शादी 21 नवंबर को शिवपुरी के विवेकानंद कॉलोनी में रहने बाले सतेन्द्र धाकड से हुई थी। सतेन्द्र धाकड ​श्योपुर जिले के कराहल में रेंजर के पद पर पदस्थ है और सतेन्द्र के पिता भू माफिया बद्री धाकड है। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि बीते 25 मार्च को उसका पति शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया और उसके साथ जबरन आप्राकृतिक कृत्य करता रहा।

परंतु महिला ने पति समझकर इस मामले की शिकायत किसी से नहीं की। महिला का आरोप है कि एक बार पति से कुछ नहीं कहा तो पति उसके साथ आए दिन आप्राकृतिक कृत्य की बारदात को अंजाम देता था। हद तो तब हो गई जब महिला का पति अपनी नौकरी पर श्योपुर चला गया तो अपनी ही बहु पर ससुर बद्री धाकड और उसका जेठ राघवेन्द्र बुरी नजर रखने लगा। एक दिन ससुर बद्री धाकड ने उसकी बहु के साथ गंदी हरकत कर डाली।

इतना ही नहीं उसके कुछ दिनों बाद उसके जेठ राघवेन्द्र की पत्नि अपने मायके गई हुई थी। तभी उसने अपने छोटे भाई की पत्नि को अकेला देखकर उसके साथ ज्यादाती करने का प्रयास किया। जब पीडिता ने पूरी घटना अपने पति को बताई तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने पति,ससुर और जेठ के खिलाफ आप्राकृतिक कृत्य की धारा 377, छेडछाड की धारा 354,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *