​कांग्रेस की फिर फर्जी सूची जारी: ​शिवपुरी से वीरेन्द्र रघुवंशी और KP सिंह की पिछोर बापसी,भाजपा बोली कमलनाथ सूची बनाते है, दिग्विजय सिंह हटा देते है

शिवपुरी। इन दिनों चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मूड में है। परंतु कांग्रेस अभी चुनाव नजदीक आने के बाद भी अभी असमंजस की स्थिति में है। इसी बीच आज एक सूची शोसल मीडिया पर बायरल हुई। इस सूची में 5 नाम थे। जिसमें शिवपुरी जिले की पिछोर और शिवपुरी विधानसभा पर प्रत्याशीयों के नाम को बदला हुआ दिखाया गया था। यह सूची पर डेट भी 25 अक्टूबर की डली हुई थी। इस सूची को कांग्रेस ने फैंक बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

इसी बीच भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने इस सूची पर चुटकी लेते हुए कहा कि भोपाल में कमलनाथ सूची तैयार करते है परंतु इस सूची को जैसे ही दिग्विजय सिंह के पास लेकर जाते है वह सूची को हटा देते है। यह कांग्रेस है। जो सूची वायरल हुई उस सूची में शिवपुरी से कांग्रेसी प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू को बदलकर वीरेंद्र रघुवंशी और पिछोर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी को बदलकर केपी सिंह कक्काजू को प्रत्याशी बनाया गया। इसके अलावा बैतूल की आमला सीट से निशा बांगरे और दतिया की सेवड़ा सीट से दामोदर यादव को नई सूची में कांग्रेस प्रत्याशी बताया गया है। वायरल सूची में कांग्रेस के अखिल भारतीय कमेटी के केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर दर्शाएं गए हैं।

कांग्रेस ने इस सूची को बताया फर्जी,भाजपा पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
हालांकि सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस ने अपने एमपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस सूची को फर्जी बताया। लिखा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी, कांग्रेस उम्मीदवारों की फर्ज़ी सूची जारी कर अपना कुत्सित रूप दिखा रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की हर सूची कांग्रेस के अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट पर ही जारी की जाती है। बीजेपी के दुष्प्रचार और इनके षड्यंत्रों से सचेत रहें, सावधान रहें, चौकन्ना रहें।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *