छत पर गेंहू डालने गई थी महिला,अचानक बंदर आ गया, देखकर डर गई, छत से नीचे गिरी,गंभीर

शिवपुरी। खबर शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र से आ रही है जहां आज एक बंदर के हमले से भयभीत होकर एक महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के तलैया मोहल्ला की रहने बाली राजा बेटी पत्नी सुरेंद्र जाटव अपने घर की छत पर रखे गेंहू उठाने के लिए छत पर पहुंची ही हुई थी। इसी दौरान अचानक ने बंदर ने हमला बोल दिया।

बंदर के हमले से घबराई महिला छत से नीचे जा गिरी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई बता दें कि आम तौर पर शिवपुरी में बंदर कम ही दिखाई देते है। लेकिन आज अचानक से एक बंदर ने महिला पर हमला बोल दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *