पति पत्नि का विवाद: नाराज पत्नि ने बुला लिए 5 गुण्डे,पति को जमकर पीटा

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाडोदा गांव से आ रही है। जहां पति पत्नि के विवाद से गुस्साई पत्नि ने 5 गुण्डो को बुलाकर जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अशोक चिड़ार उम्र 27 साल ने बताया कि उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कुछ रोज पहले विवाद हो गया था। मंगलवार की शाम दशहरा पर्व के कार्यक्रम को देखने मेरी पत्नी ने मुझे बुलावा था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर वह मुझे अपने साथ ले गई। जहां पांच अज्ञात लोग पहले से खड़े थे। पांचों लोगों ने मेरी पत्नी के कहने पर मेरे साथ लाठियों से मारपीट कर की। जिसके बाद मौके से फरार हो गए।
मेरे परिचितों ने मुझे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अशोक को आशंका है कि उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलवाकर उसे पिटवाया है। बता दें कि अशोक की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। अशोक ने अपनी पत्नी और मारपीट करने वाले अज्ञात पांच लोगों की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही है।