शहर में लगातार बढ रही है चैन स्नैचिंग की बारदात: अब VTP स्कूल के पास चाकू की नौक पर महिला का मंगलसूत्र लूट ले गया बदमाश

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के व्हीटीपी स्कूल के पास से आ रही है। जहां अपने घर से शंकर जी के मंदिर पर पूजा करने गई एक महिला को आरोपी ने चाकू की नौंक पर लूट का शिकार बना लिया। इस मामले की शिकातय पीडिता ने अपने पति के साथ पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यहां बता दे कि दो दिन पहले ही शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र मे नवल यादव की पत्नि प्रीति यादव की चैन भी अज्ञात लुटेरे लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस महज हाथ पैर ही मार रही थी कि आरोपी ने दूसरी बारदात को अंजाम दे डाला।

जानकारी के अनुसार रजनी पत्नि परमानंद चिढार निवासी व्हीटीप्ही स्कूल पास खुडा अपने घर से शंकर जी के मंदिर पर पूजा करने गई थी। तभी वहां आरोपी बदमाश आ धमका और उसने रजनी को चाकू दिखाते हुए उससे कहा कि जल्दी से अपना मंगलसूत्र निकाल दे वर्ना तुझे जान से खत्म कर दूंगा। जिसके चलते पीडिता डर गई और उसने अपना मंगलसूत्र उतारकर दे दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने पति के साथ​ मिलकर कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *