फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव: बेटी के पिता ने लगाए ससुराल वालों पर हत्या के आरोप

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अर्तांगत आने वाले पायगा गांव में आज सुबह एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर है। महिला के परिजनों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी आनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के पायगा गांव की रहने वाली देवकी लोधी उम्र 23 साल पत्नी अंकित लोधी का शव घर के कमरे में लटका मिला। देवकी के पिता ने बताया कि बेटी की शादी को 4 साल हुए थे। शादी के कुछ माह बीत जाने के बाद से ही उसके ससुराल वाले पहले बाइक फिर बोलेरो की मांग करने लगे थे। जब उनकी यह मांग नहीं मानी तो ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करने लगे। कुछ माह पहले देवकी ने एक बेटी को जन्म दिया था, इसके बाद से बेटी को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा था और उसे मायके भी नहीं आने देते थे।
पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लोभी ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या की है। बता दें कि देवकी अपने पीछे एक तीन माह की और एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गई है। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।