युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मेमेजॉन,मामेटो पर जारी किए बैनर,सरकार के घोटाले व भ्रष्टाचार पर चर्चा

शिवपुरी। ममेटो कैंपेन और मेंमेजाॅन कैंपेन चलाकर युवां कांग्रेस भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर करेगी। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा रविवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है इस वार्ता मे मुख्य रूप से मीडिया विभाग ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पिछले अट्ठारह सालों से काबिज हैं और आज मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कोई भी काम 50 प्रतिशत कमीशन के बिना नही करती हैं।
बिना कमीशन न कोई ठेका मिल रहा, न किसी युवांओं को बिना कमीशन के रोजगार मिल रहा हैं, न कोई उद्योग बिना सरकार को कमीशन दिए मध्यप्रदेश के अंदर उद्योग लगा सकता है, इस प्रकार के भ्रष्टाचार से जन-जन अक्रोशित है। मध्यप्रदेश का युवां बदलाव की ओर अग्रसर हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया विभाग द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन के भ्रष्टाचार के विरूद्ध ममेटो कैंपेन और मेंमेजाॅन कैंपेन के माध्यम से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की कमीशन खोरी को उजागर करने का प्रयास हैं। युवा कांग्रेस आम जन युवाओं को तक 50 प्रतिशत कमीशन की बात पहुँचाएगी।
जिस तरह से 15 महीने की सरकार में कमलनाथ जी ने अपने वादो को पूर्ण किया था उससे मध्यप्रदेश की जनता को विश्वास है कि कांग्रेस सरकार बनते ही कमलनाथ द्वारा किए गए जनहित के वादे जल्द से जल्द पूर्ण होगें। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के दिशाअनुसार, युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया समन्वयक एवं ग्वालियर चंबल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिकरवार के आग्रह पर शिवपुरी युवा कांग्रेस के मीडिया समन्वयक समीर खान ने प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत शर्मा,सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहसिन खान,अमित सिंह राजावत,अंकित प्रताप,शेख फ़राज़, दुर्गेश किरार, दानिश खान ,छोटू खान ,अंश पाठक, फ़ैज़ खान, सागर शर्मा, सोहिल खान, तनवीर मिर्ज़ा, अनुज धाकड़ सहित समस्त युवा कांग्रेस भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर करेगी।