मध्यप्रदेश सरकार द्धारा परशुराम कल्याण बोड के गठन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ​ने किया आभार व्यक्त

शिवपुरी। राज्य शासन एतद द्वारा मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड का गठन मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय भोपाल के आदेश अनुसार शिलेंद्र सिंह उपसचिव मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के आदेश क्रमांक 2837/1293518/2023/26-2 दिनांक 20-6-2023 द्वारा परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन संबंधी आदेश दिनांक 9-10-2023कोजारी किए गए हैं उसमें राज्य शासन में अशासकीय व्यक्तियों को नियुक्त किया है अध्यक्ष पद पर पंडित विष्णु राजोरिया निवासी भोपाल सदस्य पंडित अमर सिंह दंडोतिया मुरैना सदस्य पंडित सोमेश परसाई नर्मदा पुरम सदस्य पंडित राजेंद्र प्रसाद परसाई खरगोन सदस्य पंडित सुधाकर चतुर्वेदी को नियुक्त किया है।

ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने बताया कि परशुराम कल्याण बोर्ड गठित करने हेतु मध्य प्रदेश में सबसे पहले जिला शिवपुरी में 14 सितंबर 2019 को ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा था उनमें प्रमुख रूप से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन गरीब ब्राह्मण पुजारी को संबल योजना में जोड़ा जाए मंगल भवन व परशुराम मंदिर बनाए जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए भगवान परशुराम की जन्म स्थान जानापाव में परशुराम वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए आदि मांगे शामिल थी उन में मुख्य मांग परशुराम कल्याण बोर्ड गठन की थी।

कल्याण बोर्ड का गठन होने से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है तथा समाज में शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा जिला संरक्षक डॉक्टर एस के पुराणिक डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सुषमा पांडे सदस्य शोभा पुरोहित महिला इकाई की जिला अध्यक्ष शशि पाराशर शहर अध्यक्ष डॉ बीके शर्मा जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा महेंद्रगौड कैलाश भार्गव सुरेश भार्गव चंद्र प्रकाश शर्मा देवेंद्र गौड़ हरीबंस त्रिवेदी राजेंद्र पांडे सुरेश पाठक ओम प्रकाश समाधिया लक्ष्मी नारायण सरपंच एन पी अवस्थी संभागीय उपाध्यक्ष एस एन उपाध्याय ललित दीक्षित देवेंद्र नारायण टैडिया अरविंद सडैया सतीश सडैया राम प्रकाश शर्मा द्वारका भटैले महावीर मुद्गल विनोद मुद्गल राजकुमार सरिया राकेश धोबनी गिर्राज शर्मा रामसेवक गौड बालकृष्ण शर्मा। हरिओम शर्मा राजगढ़ वाले सुरेश शर्मा ऐचबडा़ बालकृष्ण मिश्रा श्याम कुमार पाठक यशवंत भार्गव प्रदीप सुआटौर उत्कर्ष शुक्ला अखिलेश कुडाजागीर सूर्या मित्र मंडल आदि ने आभार व्यक्त किया है

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *