दरिंदगी: शिवपुरी की महिला के साथ अशोकनगर में चलती कार में गैंगरेप,प्रायवेट पार्ट में चोट के निशान,गंभीर हालात में फैंक गए

शिवपुरी। खबर अशोकनगर जिले से आ रही है। जहां शिवपुरी की एक महिला के साथ दिल्ली में निर्भया के साथ हुई दरिंदगी को दोहराने का प्रयास किया गया है। जहां चार आरोपीयों ने मिलकर शिवपुरी की एक महिला ने साथ कार में की गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं आरोपीयों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए महिला के प्रायवेट पार्ट को भी छतिग्रस्त किया है। खून से लथपथ महिला को आरोपी फैंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार अशोकनगर के शाढौरा गांव में सुबह रोड किनारे एक शादीशुदा महिला उम्र 30 साल पडी हुई स्थानीय लोगों को दिखी। ​इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक महिला अर्धनग्न हालात में रोड किनारे पडी हुई थी। पुलिस तत्काल इस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी है।

जहां पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी पुलिस को बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया कि वह स्पताल में इलाज करने आई थी, वहां जब वह चौराहे पर जा रही थी, तब वहां उसे आरोपी मन्ना लोधी, शैलेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी और एक को मैं नहीं जानती वो ड्राइवर था। वो सफेद गाड़ी में आए थे। उन्होंने उसे कार में जबरन बैठा लिया। उसके बाद यह सभी आरोपी हैवानियत पर उतारू हो गए। उन्होंने पूरे रास्ते चलती कार में उसके साथ एक के बाद रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट करते हुए रास्ते में बेहोशी की हालात में छोडकर चले गए। सुबह जब वहां ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि रोड किनारे खेत में महिला बदहास हालात में पडी हुई है। इस मामले की सूचना डायल 100 को दी। वहां पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाया।

हत्या के बदले रेप की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला का पति हत्या के एक मामले में आरोपी है। उस पर एक साल पहले बादाम लोधी नाम के शख्स की हत्या का आरोप है। इसे लेकर उस पर इंदार थाने में केस दर्ज है। गैंगरेप का एक आरोपी देवेंद्र इस मर्डर केस में गवाह है। वहीं आरोपी शैलेंद्र और मन्ना लोधी मृतक बादाम लोधी के परिजन हैं। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि मर्डर का बदला लेने की नीयत से आरोपी की पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इस ममले में एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि महिला को शाढोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

डॉक्टर बोले रेप के बाद प्रायवेट पार्ट पर भी चोट के निशान
जिला अस्पताल के डॉक्टर बीएल टैगोर ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। महिला को कई चोट के निशान है, उसके प्राइवेट पार्ट में भी जगह-जगह चोट आई हैं। संभवत: उसके साथ मारपीट की गई है। रिपोर्ट के बाद स्थिति क्लियर होगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *