बैराड में कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास से मनाई गांधी जयंती- BAIRAD NEWS

शिवपुरी। आज पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बडी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के चलते आज बैराड कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की अवसर पर डीबी नेशनल पब्लिक स्कूल पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रजलित कर पुष्पअर्पित कर मनाई गई।
इस दौरान डॉक्टर विष्णु प्रसाद शर्मा एवं मोहन सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान धर्मवीर भारद्वाज, विकास सिंह तोमर कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बैराड़, दीपक कुशवाहा, नीरज रावत,अजय रावत वीरेद्र खटीक, करन सिंह कुशवाहा, पुरुषोत्तम, ब्रजेश गुप्ता, विजय कुमार मित्तल,जगमोहन सिंह रावत , जिहान सिंह यादव, मोहनसिंह यादव, कुलदीप सिंह राजावत, पूरन चंद्र गुप्ता , दारा सिंह धाकड, जितेन्द्र सेन, रामनिवास शर्मा, रवि लखेरा,मातादीन सोनी, रवि परिहार, दिलीप रावत,धर्मेंद्र यादव,सोनू बाथम आधा सैकडा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
