हरिद्वार में बच्चे और पति को छोड़कर शिवपुरी के BF के साथ लिवइन में रह रही थी GF, शिवपुरी में एक्सीडेंट, मौत

शिवपुरी। ख़बर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के सुरवाया के पास से आ रही है। जहां आज एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार आज सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलेन पर एक बाइक पर जा रहे एक महिला और पुरुष की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के जा टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, युवक का उपचार जारी है।

जब पुलिस ने मामले की शिनाख्त की तो महिला की शिनाख्त हरिद्वार के दौलतपुर गांव की सपना पत्नी रोहतास उम्र 30 साल के रूप में हुई। जब पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया तो सामने आया कि उक्त महिला बीते 17 सितंबर को घर से गायब हो गई थी। घर में महिला का पति और 3 बच्चे भी है।

बताया जा रहा है कि यह महिला अपने प्रेमी सोनू लोधी निवासी मुहार ढला थाना भौंती के साथ भाग आई थी। यह अपने प्रेमी के साथ लिव इन मे ही रह रही थी। आज यह अपने प्रेमी के साथ शिवपुरी की और से जा रही थी ओर हादसे का शिकार हो गई। इस मामले की सूचना मृतिका के पति को पुलिस ने दी है। वह सुबह तक शिवपुरी पहुचेंगे उसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस जुटाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सोनू लोधी ओर सपना दोनों शादीशुदा है, सोनू की पत्नी 8 माह की प्रेग्नेंट है। बताया जा रहा है कि सोनू हरिद्वार में किसी पॉलीमर कंपनी में काम करता है, यह महिला भी इसी कंपनी में काम करती थी,जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग पनपा और दोनों वहाँ से भाग आए, अब यह युवक बीते 20 सितंबर को घर तो आ गया था परंतु उसने इस महिला को कहां रखा था यह स्पष्ठ नही हो पा रहा है। अब पुलिस युवक के होश में आने के बाद युवक से पूछताछ करेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *