सोयाबीन की फसल काटने जा रहे थे मजदूर: ट्रेक्टर ट्रॉली मेंं जा घुसी पिकअप,डेढ दर्जन लोग घायल, 6 की हालात नाजुक

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदागणेश गांव से आ रही है। जहां अपने घर से सोयाबीन की फसल काटने जा रहे मजदूरों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली में एक पिकअप जा घुसी। इस घटना में लगभग डेढ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां 6 मजदूरों की हालात नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के आनुसार देहरदागणेश के रहने वाले सीताराम जाटव ने बताया कि शुक्रवार को गणेशखेड़ा गांव के रहने वाले 20 मजदूर ठाटी गांव में सोयाबीन की फसल काटने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गांव से निकल ही थे। इसी दौरान माता मंदिर के पास सामने से आ रही बोलरो लोडिंग वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 15 मजदूरों को चोटें आईं है।

जिनमें रामदुलारी जाटव, हरवीर जाटव, सुनीता जाटव, राजकुमार जाटव, कमलेश जाटव, सत्तो बाई जाटव को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *