बड़ी खबर: यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ कारणों के चलते किया चुनाव लडने से इंकार

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री और शिवपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने आला कमान से चुनाव नही लड़ने की बात कही है। इसके पीछे की वजह उन्होंने स्वास्थ खराब रहने की बात कही है। हालांकि उनके इस निर्णय से आला कमान संतुष्ट नहीं है। आला कमान ने इस मामले में उन्हें फिर से विचार करने की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी ने आलाकमान को स्पष्ट कहा है कि उन्हें चुनाव जीतने में कहीं कोई समस्या नहीं है लेकिन स्वास्थ्य साथ न देने के चलते वह चुनाव नही लड़ना चाहती। बताया जा रहा है कि वह इसकी जानकारी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को दे चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने अपने समर्थकों से भी चर्चा की है। हालाकि उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए पार्टी ने उन्हें कहा है।

4 बार कोविड हुआ: अब भागदौड़ में आ रही है परेशानी
बताया जा रहा है की उन्होंने आला कमान को बताया है कि उन्हें 4 बार कोविड हुआ है, जिसके चलते उन्हें चुनाव में भागदौड़ से परेशानी होगी यशोधरा ने पार्टी को बताया है कि वे 4 बार कोविड का शिकार हो चुकी हैं। शारीरिक तौर पर परिश्रम की स्थिति में नहीं हैं। चुनाव में लगातार भाग-दौड़ होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। इस कारण वे चुनाव न लड़कर फिलहाल 5-6 माह आराम करना चाहती हैं। वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द नेतृत्व निर्णय लेगा। बताया यह भी जा रहा है कि राजे के साथ साथ कई और मंत्री है जो चुनाव नही लड़ने की बात कह रहे है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *