ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया शहर कार्यकारिणी का विस्तार

शिवपुरी। संगठतनात्मक एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से गत दिवस अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के डी सोनकिया एवं राष्ट्रीय संयोजक सतानंद शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा एवं जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा के निर्देश पर शहर कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है जिसके तारतम्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन शिवपुरी के उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा एवं सचिव महेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि सामाजिक क्रियाकलापों को गति देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के शहर अध्यक्ष डॉ बी के शर्मा ने एक बैठक आयोजित की बैठक की अध्यक्षता पंडित लक्ष्मी नारायण भार्गव पूर्व सरपंच झिरी वालों ने की बैठक में शहर शिवपुरी की कार्यकारिणी का विस्तार किया कार्यकारिणी में पंडित गिरिराज शर्मा श्री राम टाइल्स वालों को शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पंडित हरिओम शर्मा राजगढ़ वालों को कार्यकारिणी का संरक्षक पंडित एन पी अवस्थी को महामंत्री एवं पंडित बालकृष्ण शर्मा मामा को संगठन मंत्री के पद पर मनोनित किया गया है।
इनका कार्यकाल संगठन द्वारा निश्चित समय अवधि के लिए होगा गिर्राज शर्मा को उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा को संरक्षक एन पी अवस्थी को महामंत्री बालकृष्ण शर्मा को संगठन मंत्री बनने पर विप्र बन्धु ओ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा उक्त सभी पदाधिकारी ने संगठन व विप्र बन्धुओं को आश्वस्त किया है की वे सदैव देश हित को सर्वोपरि रखते हुए समाज हित में पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
तुलसी आश्रम बड़े हनुमान पर विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के मंदिर नव निर्माण हेतु अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा के साथ चल रही धन संग्रह टीम को श्रीराम टाइल्स के मलिक पंडित गिरिराज शर्मा सहसराम वालों ने रुपए 100000 का चेक दिया तथा उनके साथ हरिओम शर्मा विजय भार्गव सीताराम भार्गव रामस्वरूप भार्गव अमोल वाले वकील प्रदीप शुक्ला राम बिहारी दुबे जयप्रकाश भारद्वाज विजयपुर वाले आर डी शर्मा पूर्व प्राचार्य महेश भार्गव महाकाल राम प्रकाश शर्मा धोलागढ़ सभी ने इक्यावन सौ इक्यावन सौ रूपया नगद दिए।
पदाधिकारीयो एवं दानदाताओं को बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में पंडित लक्ष्मी नारायण भार्गव पंडित राम प्रकाश शर्मा करसैना राजेंद्र पांडे हाथी खाना कैलाश नारायण भार्गव सिटी सेंटर ओम प्रकाश समाधिया बमरा वाले सुरेंद्र पाठक हाथी खाना सतीश सडैया देवेंद्र मड़वास राजकुमार सडैया पवन अवस्थी देवेंद्र गौड़ प्रमुख रूप से शामिल है कार्यक्रम का संचालन हरगोविंद शर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त महेंद्र कुमार शर्मा ने किया