कोलारस विधानसभा में वीरेन्द्र रघुवंशी ने लगाई भाजपा में सेंध, जनपद सदस्य, सरपंच सहित दो दर्जन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

शिवपुरी। भले ही कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए है तब से उनकी नजर शिवपुरी विधानसभा पर है। वह शिवपुरी विधानसभा से यशोधरा राजे सिंधिया के सामने चुनाव लडने की तैयारी में जुट गए है। परंतु इसी बीच आला कमान को उनके आने का फायदा बताने के लिए वह कोलारस क्षेत्र में भाजपा को कमजोर करने में जुट गए है। इसी के चलते आज कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की ने नेतृत्व में आज कांग्रेस ने लबां हाथ मारा है। आज कई भाजपा के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए है।

आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर में संविधान बचाओ सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा करीब 23 लोगों को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा दी।

इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
आशा देवी यादव जनपद उपाध्यक्ष कोलारस, सुमित यादव पार्षद बदरवास,गोलू यादव सरपंच बडेरा, कल्याण गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, घनश्याम परिहार सरपंच अनंतपुर, गोविंद केवट जनपद सदस्य, दानकुअंर बाई सरपंच, नितिन डांगी सरपंच, राजकुमार परिहार भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास, आशीष यादव विधायक प्रतिनिधि, जयदीप शर्मा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, अमन यादव विधायक प्रतिनिधि, राजीव यादव विधायक प्रतिनिधि, शिशुपाल यादव भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास, राजू यादव ग्राम बांसखेड़ा, जसवंत गोस्वामी ग्राम गुडाल, रामू यादव, महेंद्र कुशवाह, सिद्धेश यादव, प्रवेश रघुवंशी ग्राम अनंतपुर, प्रवेश रघुवंशी विधायक प्रतिनिधि, गोविंद यादव ग्राम सुमेला, नीलू चौबे मंडल मंत्री ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *