सरपंच का मारपीट करते हुए VIDEO वायरल के बचाब में आई सरपंच की पत्नि,बोली सहाब,झूठे केस में फंसा सकते है

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक के पास आई एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपने सरपंच पति को फसाने का आरोप लगाया है। यह वही मामला है जिसका एक वीडियों शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि गांव का सरपंच एक युवक के हाथ पैर बांधकर उसे बेरहमी से मारपीट कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाते हुए सरपंच की पत्नि भावना परिहार पत्नि शिव कुमार परिहार निवासी ग्राम दुल्हई पंचायत दुल्हई थाना भौंती तहसील पिछोर ने बताया है कि उसके पति को फसाने की तैयारी गांव के लोग कर रहे है। जो लोग इस तरह की शिकायत कर रहे है वह आपराधिक प्रवत्ति के है। इनके डर से उसका पूरा परिवार परेशान है। वह गांव में शराब पीकर गाली गलौच करता रहता है।

सरपंच की पत्नि ने बताया है कि उक्त आरोपीयों द्वारा जो झूठी शिकायत और वीडियों बायरल की जा रही हैं, उसकी निष्पक्ष जांच की जाकर उन्हें निरस्त कराई जाए। महिला का आरोप है कि वह इनकी शिकायत पहले भी कर चुकी है। परंतु आज दिनांक तक इनपर कार्यवाही नहीं हुई है।

वायरल वीडियों यहां देखें

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *