पति ने पत्नि को जमकर पीटा: तेरी कोख में जो बच्चा पल रहा है वह नाजाईज है,मेरा बच्चा नहीं है

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ग्राम छितीपुर में एक गर्भवती महिला ने साथ उसी के पति ने जमकर मारपीट कर दी है। महिला के पति का आरोप है कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है वह बच्चा नाजाईज है। इस मामले में आरोपी पति को अपनी ही पत्नि के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते उसने अपनी पत्नि के साथ जमकर मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार जामवती जाटव् पत्नि अशोक जाटव उम्र 21 साल निवासी छितीपुर ने रात्रि में थाने पहुंचकर बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसकी जमकर मारपीट की है और वह प्रेग्नेंट है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि पति आखिर मारपीट कर क्यों रहा है तो महिला ने बताया कि उसके पति को उसके चरित्र पर संदेह है। जिसके चलते वह आए दिन अपनी मारपीट करता है।
पत्नि ने बताया कि बीते रोज भी आरोपी पति घर आया और उसके चरित्र पर सबाल उठाते हुए कहने लगा कि उसके किसी और से नाजाईज संबंध है। जिसके चलते उसकी कोख में पल रहा बच्चा भी उसका नहीं है बल्कि वह नाजाईज है। इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
