SP कार्यालय में पदस्थ हवलदार मुकेश सविता ने अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी पुलिस फंड की राशि, कोतवाली में FIR

शिवपुरी। जिले में लगातार हो रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा लगातार शासकीय कोष में डांका डालने का सिलसिला चल रहा है। इस मामले में हद तो तब हो गई जब एक हवलदार ने एसपी की नाक के नीचे यानी एसपी कार्यालय में ही बैठकर शासकीय कोष से पुलिस कर्मियों के पुलिस फंड में सेंध लगाते हुए इस कोष में से अपनी पत्नी के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी।

इस मामले जैसे ही खुला एसपी ने इस मामले में तत्काल जांच के आदेश एडिशनल एसपी को दिए। जिसमे सामने आया कि इस ऑपरेटर हवलदार ने पुलिस फंड की राशि में से साढ़े 4 लाख रुपए अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। अब इस मामले में हवलदार को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी एसपी ऑफिस की वेतन शाखा में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर हवलदार मुकेश सविता ने अपनी पत्नी अनीता सविता के बैंक खाते में पुलिस फंड की राशि में से 443275 रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। मुकेश द्वारा किया गया यह घोटाला जब उजागर हुआ तो फिर उसने बीते बीते 8 सितंबर को 3,06,453 रुपए चालान के माध्यम से पुलिस हेड में जमा करा दिए।

हवलदार मुकेश के ऐसा करने से यह पुष्टि जांच करने वाले अधिकारियों को हो गई कि हवलदार मुकेश सविता के द्वारा शासकीय राशि का गबन किया। जिसके चलते शिकायतकर्ता कोतवाली के आरक्षक सुधांशु यादव की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकेश सविता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) (ए), 420, 467, 468, 409 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *