कोलारस में खुलेआम खेतों में उग रही कै अवैध कॉलोनियां, झूठे सपने दिखाकर लोगों को बेच रहे है प्लॉट,FIR के बाद भी नहीं सुधरे

हार्दिक गुप्ता हैप्पी@ कोलारस। इन दिनों कोलारस नगर में दर्जनों से अधिक अवैध कालोनियों में लोग बिना सुविधाओं के रह रहे हैं। इसके बावजूद भी धड़ल्ले से नई नई अवैध कॉलोनी में प्लाट बेचने का काम बेखौफ चल रहा है। जिले के बाहर से आए हुए ठेकेदार सस्ते दामों पर कृषि भूमि खरीद कर लोगों को आसियानों के झूठे सपने दिखाकर प्लॉट बेच रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ माह पूर्व स्थानीय प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों को चिन्हित कर जांच में लिया था।
वहीं कलेक्टर ने ऐसे कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करने आदेश दिए थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने शुरूआत में एक सप्ताह एक कॉलोनाइजर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं हाल ही में प्रशासन ने एक ओर कालोनाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। इसके बावजूद भी कालोनाइजरो मे प्रशासन का कोई डर भय नहीं है
अवैध कॉलोनी काटने वाले कालोनाइजरो मे नेताओं से लेकर व्यापारी तक शामिल हैं। नगर के अलावा आसपास के नजदीकी गांव तक भी अवैध कालोनाइजरों ने खेतों में कॉलोनी काट दी हैं। जहां पर न तो बिजली की न पानी और न ही सड़क की व्यवस्था है। कोलारस नगर के आसपास राई रोड, राजापुरा रोड, कुमरौहा रोड़, मानीपुरा एप्रोच रोड़, जगतपुर के अलावा अन्य स्थानों पर लंबे समय से अवैध कॉलोनी काटने का काम चल रहा है।
इसके लिए कॉलोनाइजर ने बाकायदा कॉलोनी के अंदर कर्मचारियों को तैनात कर रखा है। इन अवैध कॉलोनियों में शासन,प्रशासन की गाइड लाइन तक का पालन नहीं हो रहा है। कई कॉलोनाइजर ने खेती की जमीन को कॉलोनी में तब्दील कर दिया और प्लाट बेचकर लोगों से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं। क्षेत्र में लंबे समय से धड़ल्ले से शासन,प्रशासन की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाकर अवैध कॉलोनी काटने का काम चल रहा है। कॉलोनाइजर धोखाधड़ी कर लोगों को झांसे में लेकर प्लाट बेचकर एक तो मनमाना पैसा वसूल रहे, वही दूसरा शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।
प्रशासन ने तैयार की थी कालोनाइजरों की सूची
लगातार शिकायत मिलने के बाद पिछले दिनों प्रशासन हरकत में आया था। प्रशासन ने अवैध कॉलोनाइजर पर कार्रवाई कराने बाकायदा सूची तैयारी की थी। लेकिन कॉलोनाइजरों के राजनीतिक एवं व्यापारिक स्तर से मजबूत होने के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया गया
कॉलोनियों में नहीं सुविधाएं
कॉलोनाइजर को सबसे पहले कॉलोनी काटने की परमिशन लेना पड़ती है। कॉलोनी के अंदर सीसी रोड़ रोड,नाली निर्माण, पार्क, मंदिर सहित अन्य सुविधा करना पड़ती है।
इनका कहना है
नगर में जो भी कॉलोनी काटी जा रही है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है जल्द कार्यवाही की जाएगी।
मोतीलाल अहिरवार,एसडीएम कोलारस