कल शिवपुरी पहुंचेगी भाजपा की विकास यात्रा: कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, यूपी के मंत्री बेबी मौर्य होगी शामिल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश मेें शिवराज सिंह सरकार और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार को बने हुए 9 साल हो गए है। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी अनेकों योजनाएं प्रधानमंत्री ने शुरू की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृतकाल में नए भारत के निर्माण की बात रखी है। लेकिन नए भारत के सपने के साकार होने के लिए डबल इंजन सरकार का होना जरूरी है। यह बात जन आशीर्वाद यात्रा के शिवपुरी पहुंचने से एक दिन पहले नगर के पीएस होटल में मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ता बृज गोपाल लोया, जिला अध्यक्ष राजू बाथम एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ मुंह चलाना आता है और हमें सरकार चलाना। क्योंकि भाजपा जन कल्याणकारी कार्यां के माध्यम से देश एवं प्रदेश की जनता को आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान करती है। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ राजनीति के अंतिम पायदान पर खड़े हैं और अपने बेटों की राजनैतिक पृष्ठभूमि बनाने में लगे हैं। कांग्रेस की परिपाटी के अनुसार परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा विकास परक राजनीति करती है जबकि कांग्रेस सत्ता लोलुप राजनीति करती है।

बृज गोपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के आगे कमलनाथ की बोलती बंद हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार निश्चित तौर पर बन रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश में भाजपा 5 यात्राओं के माध्यम से लगभग 10 हजार किलोमीटर यात्रा कर रहे हैं लोगों के बीच जा रहे हैं उनकी बातें भी सुन रहे हैं और लोगों को भरपूर समर्थन भी हमें मिल रहा है।

जन आशीर्वाद यात्रा का यह रहेगा रूट
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा 13 सितंबर को बैराड़ में पहुंचेगी। यहां बैराड में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा पोहरी आएगी। यहां रथ यात्रा का स्वागत कार्यकर्ता नागरिकों व पदाधिकारी द्वारा पुष्प वर्षा कर किया जाएगा।

यह यात्रा शाम को शिवपुरी पहुंचेगी यह रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचेगी यहां से यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए एमएम अस्पताल, अग्रसेन चौक, हॉस्पिटल रोड से होते हुए कोर्ट रोड और हनुमान मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक पर विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

ये नेता होंगे शामिल
आम सभा को वरिष्ठ नेता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी मौर्य, सांसद प्रवेश वर्मा विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 14 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा कोलारस पहुंचेगी कोलारस के बाद परोड़ा होते हुए यात्रा करेरा में प्रवेश करेगी करैरा के बाद पिछोर व रात्रि विश्राम खनियाधाना में होगा। 15 सितंबर को यात्रा अशोकनगर चंदेरी जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *