लो जी सस्पेंस खत्म: 24 को गोटू लेंगे कांग्रेस की सदस्यता, जयवर्धन सिंह की उपस्थिति मेें थामेंगे कांग्रेस का दामन

शिवपुरी। जिले में चल रहे राजनैतिक घमासान के बीच आज फिर बडी खबर जीतेन्द्र जैन गोटू से जुडी है। आज गोटू ने भी तय कर दिया कि वह कांग्रेस का दामन थाम रहे है। वह साधारण रूप से 24 को भोपाल में पहुंचकर कांग्रेस का दामन थामेंगे। उसके बाद इसे लेकर वह विधिवत कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के को उन्होंने भण्डारे में भी आमंत्रित किया है।
अब गोटू के कांग्रेस का दामन थामते ही शिवपुरी जिले की राजनीति के समीकरणों में घमासान देखने को मिलेगा। गोटू के सभी कार्यक्रम अभी तक कोलारस विधानसभा में ही हो रहे है और वह सदस्यता ग्रहण समारोह 24 को भोपाल में करेंगे। उसके बाद 26 को वह गुढाल सरकार धाम बदरवास में रखा गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे रखा गया है।

Advertisement