खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थी महिला,अचानक बिजली गिरी, महिला बेहोश हो गई, अस्पताल में मौत

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के झंडा गांव से आ रही है। जहां एक 30 साल की महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। परिजन तत्काल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार निर्मला पत्नि नीरज कुशवाह उम्र 30 साल निवासी झंडा थाना करैरा रात को 8 बजे खाना खाकर अपने घर की छत पर टहल रही थी। तभी अचानक बिजली कडकी और महिला छत में ही गिरकर बैहोश हो गई। तत्काल परिजन उसे लेकर करैरा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर ​मामला विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *