कांग्रेस ने किया तिरंगे का अपमान शिवपुरी जिला कॉंग्रेस कार्यालय पर फहराया उल्टा राष्टीय ध्वज, सोशल पर VIDEO वायरल

शिवपुरी।देश आज स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मना रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के कार्यालय पर आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने तिरंगे को उल्टा फहरा दिया। मौके पर मौजूद की व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बना लिया और आज ही 15 अगस्त के दिन वीडियो और फोटो को वायरल कर दिया। जिसके चलते सोशल मीडिया पर उल्टे ध्वज के सामने खड़े कांग्रेस नेताओं की जमकर जगहंसाई हो रही है। हालांकि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने फोटो-वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही गई है।
जानकारी के मुताबिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आज सुबह झांसी रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुआ था पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सहित हाल ही मर कांग्रेस में शामिल हुए बैजनाथ सिंह यादव भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया था इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन भी किया गया। हैरत की बात है कि कार्यक्रम चलता रहा लेकिन किसी भी कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं की नजर उल्टे ध्वज पर नहीं पड़ी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कार्यक्रम के फोटो वीडियो बना लिए गए और दोपहर के समय वायरल कर दिए गए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले वीडियो-फोटो के साथ हुई छेड़छाड़ –
इस मामले में शिवपुरी के कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान झंडा सीधा ही फहराया गया था दोपहर के वक्त तक भी कोई झंडा सीधा की कह रहा है। वायरल किए गए फोटो वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। कांग्रेस आजादी के समय की पार्टी है और तिरंगे का सम्मान करना जानती है।
