SHIVPURI में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया ध्वजारोहण

शिवपुरी। शहर में स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण औऱ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया ने पुलिस परेड ग्राउंड पर 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके तत्काल बाद राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान हुआ।

मुख्य अतिथि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा संयुक्त परेड का निरीक्षण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इस दौरान आसमान में तिरंगे के रंग गुब्बारे छोड़े गए। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पुलिस बल, आईटीबीपी, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, वन विभाग, एनसीसी सीनियर व जूनियर, एनसीसी एयरविंग, स्काउट व गाइड, शौर्य दल व महिला पुलिस कमांडों की मिली-जुली टुकड़ियों की आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। संयुक्त मार्च पास्ट का नेतृत्व सूबेदार अनिल कवरेती ने किया।

शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों से आकाश गुंजायमान रहा। स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय कार्यक्रम में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस विज्ञापन

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *