तेंदुआ ने किया गाय का शिकार वीडियो कैमरे में हुआ कैद सोशल मीडिया पर वायरल

शिवपुरी। खबर शिवपुरी सुरवाया थाना क्षेत्र कि जहॉ है अमोला घाटी में तेंदुए व्दारा गाय के शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के आनुसार, शनिवार रात सुरवाया थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर शकील खान रात्रि गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उन्हें अमोला घाटी के पास एक तेंदुआ गाय का शिकार कर उसके पास बैठा हुआ दिखाई दिया। इस नजारे को शकील खान ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

माधव नेशनल पार्क में लगातार तेंदुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिले में तेंदुओं की अधिकृत संख्या 150 के आसपास है। अमोला घाटी तेंदुओं की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। इससे पहले भी यहां कई बार तेंदुए कैमरे में कैद हुए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *