इधर CAC स्कूल का निरीक्षण करने गए,उधर पत्नि फांसी के फंदे पर लटक गई

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भगवती कॉलोनी की है। जहां एक सीएसी की पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के वक्त सीएसी सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गया था। बच्चे स्कूल से पढ़कर घर लौटे तो मां को फंदे पर लटका पाया।

जानकारी के अनुसार शारदा शाक्य पत्नी बृजमोहन शाक्य उम्र 35 साल निवासी मां भगवती कॉलोनी पोहरी गुरुवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

सीएसी पति बृजमोहन शाक्य गुरुवार को कुड़ी स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। बेटा और बेटी स्कूल से पढ़कर दोपहर 2 बजे घर लौटे तो मां को फांसी के फंदे पर लटका पाया। शारदा शाक्य ने रस्सी का फंदा बनाया और पंखे से बांधकर फांसी लगा ली। वहीं मायके पक्ष द्वारा हत्या करके फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया गया है कि महिला की शादी वर्ष 2008 इस सीएसी से हुई थी। यह सीएसी की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी जिसके चलते सीएसी ने दूसरी शादी शारदा शाक्य से की थी। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *