मेरी माटी मेरा देश अभियान से देशभक्ति की भावना का संचार होगा: सोनू बिरथरे

शिवपुरी। मेरी माटी—मेरा देश महत्वपूर्ण अभियान है। इस उद्भुत गतिविधि से देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह एक तरह से भारत माता की आराधना और पूजा है। इस अभियान से सभी को जोड़ा जाए। सभी जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के सदस्य, सामाजिक स्वयंसेवी, व्यापारी और धार्मिक संगठन, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कर्मचारी, भजन मंडलियां, स्थानीय कलाकारों को अभियान से जोड़ा जाए। यह बात महामंत्री सोनू बिरथरे ने बैराड़ के गहना गार्डन में बूथ स्तरीय बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
महामंत्री बिरथरे ने देशभक्ति के इस कार्यक्रम से सभी व्यक्ति मन से जुड़ें। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और अमृत उद्यानों में पौध-रोपण भी हो। नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक है, अत: मेरी माटी मेरा देश अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इस अभियान में 9 से 15 अगस्त तक गतिविधियां संचालित होंगी। शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, राष्ट्रध्वज फहराना तथा राष्ट्रगान का गायन अभियान के प्रमुख घटक हैं। प्रत्येक पंचायत तथा नगरीय निकाय में विद्यमान स्थानीय विद्यालय परिसर में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना की जाएगी।
स्मारक स्थल पर हाथ में दीपक लेकर पंच प्रण की शपथ के बाद व्यक्तियों द्वारा पोर्टल https://yuva.gov.in/meri_maati_mera_desh पर सेल्फी अपलोड की जाएगी। महामंत्री बिरथरे ने कहा कि जहां भी बूथ का काम अधूरा रह गया है उसे जल्द पूरा करें साथ ही अब चुनाव का समय आ गया है इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रत्येक दिन कम से कम 5 मतदाताओं से संपर्क कर उनसे बात करें व भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को भी न भूले उनके घर पर जाए उनका हालचाल जाने और उनसे अनुभव प्राप्त कर मार्गदर्शन लें। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के पंच परमेश्वर और मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।