महिला POLICE ने नुक्कड़ नाटक कर चलाया जन जागरुकता अभियान अभिमन्यु

शिवपुरी। खबर शहर के माधव चौक से आ रही है। जहां महिला पुलिस द्धारा नुक्कड़ नाटक के साथ अभियान अभिमन्यु चलाया गया। जिसमें माधवचौक पर स्थित पुलिस सहायता ​केंद्र पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।

महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी ने बताया कि समाज मे फैली कुरितियों दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा मुक्ति जैसी कुरितियों को समाज से दूर करने को लेकर अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा है। जहां नुक्क्ड़ नाटक के साथ महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने के लिए जन जागरुकता अभियान अभिमन्यु दिनांक 1 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। आओ अलख जगाएं, लड़को को ​सिखाएं और समाज को बेहतर बनाएं के स्लोगन से यह जागरुकता अभियान से चलाया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *