स्वतंत्र शिवपुरी पोल: भाजपा से कोलारस से महेन्द्र यादव पहली पसंद, वीरेन्द्र रघुवंशी दूसरे नंबर पर,पढिए किसपर कितने प्रतिशत है भरोसा

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दल अपने अपने स्तर पर तैयारीयों में जुटे हुए है। इसी बीच स्वतंत्र शिवपुरी ने कोलारस विधानसभा से भाजपा की पहली पसंद के लिए एक पोल प्रकाशित किया था। इस पोल में भाजपा से कोलारस विधानसभा से महेन्द्र यादव पहली पसंद बनकर सामने आए है। इस पोल के रिजल्ट आज हम प्रकाशित कर रहे है।
आज जो पोल का रिजल्ट सामने आया है उसके अनुसार इस पोल को 27 हजार लोगों द्धारा देखा गया है। इस पोल में 5 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 215 लोगोें ने अपनी कमेंट के जरिए प्रतिक्रिया दी। इस पोल में महेन्द्र यादव को 44 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जिसमें 2267 मत प्राप्त हुए है। इस पोलिंग में 35 प्रतिशत लोगों ने वीरेन्द्र रघुवंशी को दोबारा से भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग की करते हुए 1795 लोगों ने अपनी पसंद बताया है। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन पत्ते बाले को महज 5 प्रतिशत लोगों ने 254 मत देते हुए अपनी पसंद बताया है। इसके साथ ही भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा को 4 प्रतिशत लोगों ने 244 लोगों ने अपनी पसंद की प्रतिक्रिया दी है।
इसके साथ ही गोलू रामजी व्यास को पांचवे नंबर पर 4 प्रतिशत लोगों ने 210 लोगों ने अपनी पसंद बताया है। इसके साथ ही सिंधियानिष्ठ हरवीर रघुवंशी को महज 3 प्रतिशत लोगों ने 201 मतों के साथ अपनी पसंद बताई है। इतना ही नहीं इस पोल में भाजपा नेता विपिन खेमरिया को महज 1 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताते हुए 80 मत दिए है। इस पोल से यह तो स्पष्ठ है कि भाजपा से महेन्द्र यादव और वीरेन्द्र रघुवंशी के बीच बडी फाईट यहां टिकिट को देखने को मिल सकती है। दोनों के बीच टिकिट को लेकर रस्साकस्सी होना तय है। यह दोनो भले ही एक ही पार्टी के है परंतु यह एक दूसरे के कट्टर विरोधी भी माने जाते है। अब देखना यह है कि यहां से भाजपा पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।