पंचर जुडाने को लेकर खूनी संघर्ष:जमकर चले सरिया लाठी, 4 घायल, झांसी रैफर

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव से आ रही है। जहां आज पंचर जुडाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। यह विबाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए ​करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालात गंभीर देखते हुए इन्हें झांसी रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ठाकुरदास पुत्र कुंअरलाल लोधी की समोहा में पंचर की दुकान है। बीते रोज वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी महेश पुत्र भूरा पाल उम्र 40 साल निवासी टोडा पवार अपने मोसेरे भाई कप्तान पुत्र जगदीश पाल निवासी चंद्रपठा पंचर जुडाने इस दुकान पर रूके। जहां पंचर जुडाने के दौरान दोनों में यहां विबाद हो गया। यह विबाद देख ठाकुरदास का बेटा रोहित भी आ गया और दुकान में से सरिया निकालकर हमला बोल दिया।

यह हमला देख महेश और उसके भाई ने भी वही से लाठियां उठाकर उनपर भी हमला बोल दिया। दोनों और से जमकर मारपीट के बाद दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों भाईयों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रैफर कर दिया। पुलिस झांसी जाकर दूसरे पक्ष की और से एफआईआर दर्ज कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *