सहकारिता घोटाला: 24 खातों में हुआ था 65 करोड का ट्रांजेक्शन,बसूली पर कोर्ट का स्टे,धीमी जांच के चलते नहीं हो पा रही बसूल

शिवपुरी। जिले के कोलारस में हुआ सहकारिता घोटाला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था।   सहकारी बैंक के जरिए कोलारस शाखा से लगभग 24 खातो में 65 करोड रूपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। इस मामले में विभाग के ढीले रवैये के चलते इन आरोपीयों को रियायत मिलती नजर आ रही है। बीते दिनों एक आरोपी को माननीय न्यायालय ने जमानत भी दे दी। अब इस मामले में खबर है कि जिन 24 खाता धारको के खाते में 65 रूपए की राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है उनकी बसूली पर माननीय हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है।

बैंक ने इन सभी लोगों के कुल 24 खातों की सूची लेन-देन के विवरण सहित पुलिस को मार्च के महीने में ही सौंप दी थी और एफआइआर करने के लिए पत्र लिखा था। बैंक की और से 7 मार्च को ही पुलिस को पत्र लिखकर खातों की पूरी डिटेल सौंप दी गई थी, लेकिन पुलिस ने पृथक एफआइआर दर्ज नहीं की। कलेक्टर ने इन लोगों को रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर दिए। इस पर खाताधारक हाई कोर्ट चले गए और वहाँ से कार्रवाई पर स्टे मिल गया। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में कार्रवाई का अधिकार कलेक्टर को नहीं हैं।

दूसरी और पुलिस पत्र के बाद भी एफआइआर दर्ज करने के बदले पहले से दर्ज एफआइआर में नाम बढ़ाने और इसी के आधार पर आगे की जांच की बात कह रही है। अंतत: स्थिति यह बनी हैं कि 28 सितंबर 2021 में पहली एफआइआर दर्ज होने के अब 22 महीने बाद भी रिकवरी के नाम पर चंद रुपये वसूले जा सके हैं। आरोपित भले ही जेल में हैं, लेकिन गबन की राशि नहीं वसूली जा सकी है।

इस मामले में राकेश के भाई के खाते में ही हुआ 27.17 करोड़ रुपये का ट्रॉजेक्शनः गबन के मास्टर माइंड और बैंक के भृत्य राकेश पाराशर के भाई मुकेश पराशर के खाते में 27.17 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन किए गए थे। खाते में रुपये आने के बाद मुकेश कुमार ने आरटीजीएस के माध्यम से अन्य खातों में इस राशि को ट्रांसफर कर दिया। इसकी पूरी जानकारी भी पुलिस को बैंक की और से उपलब्ध कराई गई है। ट्रांसफर की गई गबन की राशि में से नौ करोड़ रुपये नकद भी निकाले गए हैं। सलीम खान, शराफत, संस्था पचावली और लक्ष्मण लाल कुशवाह ने नगद निकासी की थी।

किसके खाते में कितना हुआ लेनदेन
1. महेंद्र भार्गव 14604280
2. मुकेश कुमार 140318984
3. राधेश्याम शर्मा – 2032210
4. सुमन लता पारिक- 963090
5. सलीम खान 38638610
6. सलीम खान 120173410
7. रेखा ओझा- 2840040
8. रेखा ओझा- 450080
9. रवि रजक 5420845
10. राकेश पाराशर 37527652
11. राधेश्याम शर्मा 20765640
12. राधामरण पारिक- 3575190
13. मुकेश कुमार 131432070
14. गिर्राज धरण 1651715
15. चंद्रप्रकाश ओझा 3096250
16. चंद्रप्रकाश ओझा 359000
17. देवेंद्र शर्मा 17799705
19. महावीर प्रसाद 5884105
20. सलीम खान 28562250
21. शराफत 17868140
22. सुनील सेन 31940293
23. संस्था पचावली- 10258312
24. लक्ष्मण कुशवाह 1532477
कुल 649915513 रुपये

इनका कहना है
मामले में अलग से एफआइआर दर्ज नहीं होगी। पहले से दर्ज एफआइआर में ही कार्रवाई कर रहे हैं। रवि रजक, गोलू खान को जेल भेजा है। मामले की जांच चल रही है और एफआइआर में नाम बढ़ाकर कार्रवाई कर रहे है।
विजय यादव, एसडीओपी कोलारस

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *