विदाई समारोह: शिक्षक रामनिवास उपाध्याय और ITBP से रिटार्यड लोकेन्द्र को सेवानिवृ​त्त होने पर दी भावभीनी विदाई

शिवपुरी। आज शिवपुरी के वन्हेरा गांव में पदस्थ शिक्षक रामनिवास उपाध्याय सेवानिवृत्त हुए है। उनकी आज उम्र 62 साल हो जाने पर विभाग द्धारा उन्हें सेवानिवृत्त किया गया है। शिक्षक रामनिवास उपाध्याय पुत्र बाबूलाल उपाध्याय मूलत: अमरपुर गांव के निवासी है। जो शिक्षक की नौकरी ज्योईन करने के बाद से ही ग्राम बन्हेरा में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे है। उनका कार्यकाल हमेशा से निर्विवाद रहा है।

वह अपने कार्यकाल के दौरान पूरे गांव के चहेते बन गए ​थे। जिसके चलते आज जब वह रिटायमेंट लेने स्कूल पर पहुंचे तो पूरा गांव वहां उपस्थिति हो गया और पूरे गांव के लोगों ने उन्हें शॉल श्रीफल देकर विदा किया। इस दौरान गांव के लोगों की आखें नम दिखाई दी। लोगों ने इस दौरान उन्हें उज्जबल भविष्य की कामना की है। रामनिवास उपाध्याय बेहद धार्मिक प्रवत्ति के शिक्षक रहे है और उनका यह कार्यकाल इस हद त​क निर्विवाद रहा है कि उनकी पूरे कार्यकाल ​में एक ​छुट्टी की शिकायत तक कही नही पहुंची है।

लोकेन्द्र परिहार को दी भावभीनी विदाई
आज निरीक्षक/दूरसंचार लोकेन्द्र सिंह परिहार दिनांक 31 जुलाई को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, से रिटायर हुए। लोकेन्द्र सिंह परिहार ने दिनांक 01 मार्च 1982 को कास्टेबल/आर.ओ. के पद पर आई.टी.बी.पी. में ज्वाईन किया था। इन्होंने अपनी 41 वर्ष 05 महीने की सेवा के दौरान आई.टी.बी.पी. में विभिन्न ईकाईयों एंव भारत के विभिन्न स्थानों में सेवाएं दी, 41 वर्ष 05 महीने की सेवा जो कि सराहनीय है।

इनको सेवा के दौरान 10 कैष रिवार्ड एवं 03 अच्छी प्रवृष्टि प्रदान किये गये हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके सेवानिवृत्ति पर बधाई दी एवं कहा कि आई.टी.बी.पी. का द्वार आपके लिए हमेषा खुला है आप कभी भी आ जा सकते हैं एवं बल के हित के लिए आप अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *