दो दिवसीय प्रवास पर SHIVPURI आ रही है महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा दहिया

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के प्रवास को लेकर शिवपुरी जिले की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्धारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दो दिवसीय प्रवास कई नजरिए से अहम माना जा रहा है। महिला मोर्चा राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर दिल्ली की भाजपा महिला नेत्री सुमित्रा दहिया दो दिवसीय प्रवास पर जिले में आ रही हैं। ये महिला मोर्चा द्धारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम में दिल्ली से भाजपा नेत्री सुमित्रा दहिया आ रही है। यह 1 व 2 अगस्त को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा आज करैरा में
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्धारा संत रविदास महाकुंभ सागर में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा की गई थी। घोषणा के अनुसार इस मंदिर बनाने की दृष्टि से संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है। यह यात्रा 25 जुलाई को 5 स्थानों से शुरू हुई है जो 12 अगस्त को सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा संत रविदास के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के साथ समापन होगा।

श्योपुर से शुरू हुई यह यात्रा कल यानि 1 अगस्त को करैरा पहुंचेगी। करैरा में पुलिस सहायता केंद्र पर शाम 4 बजे यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर रूद्र चेतनपुरी महाराज, जसमंत जाटव केबिनेट मंत्री दर्जा, रमेश प्रसाद खटीक राज्यमंत्री दर्जा, राकेश पांडे, हेमंत शर्मा, शारदा राम स्वरूप रावत एवं सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं यात्रा का स्वागत करेंगी।साथ ही मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी एवं जल का संग्रहण एवं जनजागरण अभियान चला।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *