ARMY मैन बनकर युवक के साथ ठगी: OLX पर रेफ्रिजरेटर बेचने डाला था, PHONE PAY LINK पर CLICK किया तो खाते से उड़ गए 40 हजार

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ग्वालियर बाइपास के पास रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 40 हजार 750 रुपए फ्रॉट करके लिंक के जरिए निकाल लिए गए। युवक के साथ OLX वेबसाइट पर धोखाधड़ी हो गई। इस मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गौरव नामदेव ने बताया कि मैंने अपना रेफ्रिजरेटर बेचने के लिए OLX नाम की ऑनलाइन खरीदो-बेचो वेबसाइट पर 12 जुलाई को डाल दिया था। इस दौरान अनिल कुमार को मेरा रेफ्रिजरेटर पसंद आ गया था। अनिल कुमार ने 8910783559 मोबाइल नंबर से मुझसे बात की थी। अनिल कुमार ने खुद को आर्मी का जवान बताया था।
श्रीनगर में पोस्टिंग पर होने की बात कही थी। रेफ्रिजरेटर का सौदा 9 हजार 500 रुपए में तय हो गया था। इसके बाद पेमेंट रिसीव करने के लिए उसने मुझे फोन-पे की एक लिंक भेजी थी। जब मैंने उस लिंक पर क्लिक किया तो एक से अधिक बार में मेरे बैंक खाते से 40 हजार 750 रुपए की राशि कट गई थी। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।