BJP इतने कल्याणकारी काम कर रही है जो कांग्रेस की सरकार 70 सालों में नहीं पाई : राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्धारा इतने कल्याणकारी काम किया जा रहे है जो कांग्रेस की सरकार 70 सालों में नहीं पाई। भाजपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि विश्व का सबसे बड़ा मंदिर रविदास का बनेगा तो कांग्रेसी कह रहे थे मामा तो केवल घोषणा करते हैं मंदिर नहीं बनेगा। लेकिन मंदिर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित भी हुई और 100 करोड़ रूपए का बजट भी मिला।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्धारा संत रविदास महाकुंभ सागर में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा की है। जिसका भूमि पूजन 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा किया जाएगा। यह बात आज एक निजी होटल में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कही।
उन्होंने कहा कि संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा 25 जुलाई को 5 स्थानों से प्रारंभ होगी तथा 12 अगस्त को सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा संभावित संत रविदास के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के साथ समापन होगी। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव व बस्ती से, कार्यकर्ताओं द्धारा एक मुट्ठी मिट्टी व नदियों से जल एकत्रित किया जाएगा तथा चरण पादुका पूजन का आयोजन किया जाएगा। एकत्रित सामग्री मंदिर के भूमिपूजन से पूर्व 10 अगस्त तक सागर मेें पहुंचाने की व्यवस्था करना आवश्यक है।
यात्रा के प्रभारी घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि सभी लोग समृद्धशाली बने और अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान हो यह काम भारतीय जनता पार्टी करती है अन्य पार्टी के नेता लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। संत रविदास यात्रा का उद्देश्य यही है कि अनुसूचित जाति के लिए हमारी सरकार क्या—क्या योजना चला रही है उसकी जानकारी मिल सके। आज भाजपा की बढ़ती शक्ति से अन्य दलों के नेता घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने सबरी के झूठे बेर खाकर सामाजिक समरसता का काम किया है। महर्षि निषादराज को भरत के समान दर्जा देने का काम राम ने किया। बाबा साहब के नाम पर कांग्रेस ने एक ईंट तक नहीं लगाई। हमने बाबा साहब के नाम पर तीर्थ बनाया तो इनके जलन होती है। अन्य दलों के नेता कहते हैं कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है लेकिन हम अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास करते हैं।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि सागर में संत रविदास का मंदिर बनाना है, भूमिपूजन भी होना है। भूमि पूजन से पहले यात्रा निकाली जानी है। यह यात्रा सिंगरौली, धार, श्योपुर व जबलपुर से निकलेगी।हमारा समाज समृद्ध समाज बने इसके लिए सबका विकास, सबका साथ, आपसी समरसता सभी में होना चाहिए और यही यात्रा का उद्देश्य है।
इस दौरान मंत्र पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, रमेश खटीक, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक सुशील रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, सुरेंद्र शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरसिंह सगर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने किया व आभार अनु. जाति मोर्चो अध्यक्ष वीरसिंह सगर ने किया।