मंडी में धान के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम, 1 घंटे बाद प्रशासन ने पहुंचकर हटवाया

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कृषि उपज मंडी में धान का उचित भाव न मिल पाने के कारण किसानों ने आज मंडी के बाहर मगरौनी-भितरवार मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि मगरौनी कृषि उपज मंडी में व्यापारी मन के मुताबिक दामों से धान की खरीदी कर रहे हैं।

अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे बलराम ने बताया कि शुक्रवार को मगरोनी की कृषि उपज मंडी में धान का भाव 29 सौ रुपए क्विंटल रहा था लेकिन आज जब हम मंडी में अपनी धान की फसल को लेकर पहुंचे तो व्यापारियों के द्वारा हमारी धान का भाव एक हजार रुपए से लेकर तेरह सौ रुपए तक ही लगाया जोकि समर्थन मूल्य से भी कम है। इसी के चलते आज भाव ना मिलने के कारण गुस्साए किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। बता दें कि करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा जिसे मगरौनी चौकी पुलिस और नायब तहसीलदार किरन सिंह समझाइस के बाद हटाया जा सका।

किसानों ने प्रति किसान से 5 किलो अनाज की अवैध वसूली करने का भी आरोप मंडी प्रबंधन पर लगाया है मदन कुशवाह का कहना है कि मंडी में मंडी प्रबंधन के द्वारा फसल लेकर आए किसानों से मंदिर के नाम पर 5 किलो अनाज की अवैध रूप से वसूली की जा रही है इसके अतिरिक्त मंडी प्रबंधन के द्वारा किसानों के लिए मंडी में पीने की पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई है।

इस मामले में नायब तहसीलदार किरण सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर व्यापारियों के साथ चर्चा कर पुणे किसानों की धान की खरीदी को शुरू करवा दिया गया हालांकि किसी भी किसान ने उन्हें 5 किलो अनाज अवैध रूप से लिए जाने की शिकायत दर्ज नहीं कराई है मंडी सचिव को मंडी प्रबंधन पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *