29 बर्षीय आरक्षक सोनू पांडे की मौत: 2 साल पहले शादी हुई थी, अचानक आए साइलेंट अटैक ने ली जान

शिवपुरी। एक आरक्षक की साइलेंट अटैक के चलते मौत हो गई है। करैरा थाना में पदस्थ आरक्षक की तबीयत वीते दिनों से खराब चल रही थी। जिनका उपचार चल रहा था। बता दें कि अब आरक्षक सोनू पांडे उम्र 29 वर्ष अब इस संसार मे नही रहे। देर रात शुभम स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सोनू का स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण उन्होंने तीन दिन का अवकाश लिया था और ग्वालियर के शुभम स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है की सोनू को अपेंडिसाइटिस की शिकायत थी पूर्व में भी वह झांसी के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे। अब तकलीफ बढ़ने के कारण उनका अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन होना था जिसके लिए वह ग्वालियर में अस्पताल में भर्ती थे। किंतु उनके अपेंडिसाइटिस के ऑपरेशन से पहले ही आज रात्री सोनू की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने शुभम हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वही कुछ लोगों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा दिये गए दवा ओवरडोज के कारण साइलेंट अटैक का मामला हो सकता है।

सोनू अपनी विभागीय सेवाओं में अत्यंत समर्पित, विनम्र, मिलनसार होने के साथ-साथ एक्टिव पुलिसिंग उनकी पहचान थी। युवा पुलिस आरक्षक सोनू पांडे के निधन की खबर से समूचे विभाग समेत करैरा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। लोग खबर सुनकर स्तब्ध है।

झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ के रहने वाले सोनू पांडे 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2 साल पहले ही शादी हुई थी। 5 माह की एक बेटी भी है। बताया गया है कि आरक्षक सोनू पांडे सौम्य स्वभाव के थे। आरक्षक सोनू पांडे केशव का पीएम आज करैरा में कराया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *