संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आभार व्यक्त कर अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों प्रदेश की राजधानी में संविदा कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में संविदा कर्मचारियों को अनेक सौगातें की घोषणा की गई। जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में काफी हर्ष का माहौल है। इसी के चलते आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का आभार व्यक्त कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन तथा जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. योगेन्द्र रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके द्वारा संविदा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।

एनएचएम, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के वेतनमान के 100% वेतन प्रदान किया जाएगा । स्थाई कर्मचारियों की तरह ही अवकाश आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी इससे अधिक महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब 6 माह का प्रसूति अवकाश प्राप्त होगा।

स्थाई नौकरियों में भर्ती निकलने पर 50% संविदा कर्मचारियों के लिए आरक्षण पद रहेंगे। इससे संविदा कर्मचारियों में काफी हर्ष व्याप्त है जिसके चलते आज विवेक पचौरी, यशपाल दांगी, सुनील जैन, अखिलेश शर्मा, अविनाश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, रजनी शर्मा, सोमनाथ गौतम, रागनी भट्ट, रजनी परिहार सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *