घर के बाहर बच्चों को शौच के लिए ले गई महिला,पीछे से आए युवक ने पकड लिया और…..

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सनवारा गांव से आ रही है। जहां एक विधवा महिला ने गांव में ही अपने मौसा के यहां रह रहे एक युवक पर छेडछाड का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 32 वर्षीय विधवा आदिवासी महिला ने कोलारस थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने घर पर सो रही थी। रात्रि मेें वह बच्चो को शोच कराने गई थी। तभी अपने मौसा के यहां रहने आए युवक कपिल शिवहरे ने महिला को पीछे से पकड लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Advertisement