नाबालिग किशोरी के हत्यारे इंसाफ खांन पर 10 हजार का इनाम घोषित : परिजनों ने लगाया है RAPE के बाद हत्या का आरोप

शिवपुरी । बीते रोज 11 साल की नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामला करैरा थाना क्षेत्र का है जहां पहाड़ी पर मिले एक किशोरी के शव की हत्या के मामले में करैरा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने आरोपी इंसाफ पिता मुराद खान उम्र 35 बर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार करैरा के मुंगावली गांव में शनिवार दोपहर पहाड़ी पर 11 साल की लड़की का शव मिला था। किशोरी शौच के लिए गई हुई थी । उसके कपड़े कटे-फटे हालत में मिले थे। शरीर पर भी चोट के निशान भी मिले थे। परिजनों ने किशोरी के साथ बर्बरता की आशंका जताई गई है।

24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी इंसाफ खान पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इधर, आरोपी पर शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। घटना स्थल पर नाबालिग के कपड़े उसी के गले में लिपटे मिले थे। हालांकि अभी उसके साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि ग्वालियर की FSL लैब में स्लॉट को भेजा जा रहा है, जिससे नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं हुआ इसकी पुष्टि होगी। सुरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी इंसाफ खान पर हत्या, लूट, चोरी जैसी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। करैरा थाने में आरोपी के खिलाफ 16 मामले दर्ज है। साल 2009 में भौंती थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त भिंड सहित दतिया में भी आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज है उसकी जानकारी जुटाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *