गौ माता को नहीं मिल रहा उनका अधिकार : जानकी सेना संगठन ने मुख्यमंत्री ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। खबर जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा गौ संवर्धन के लिए 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान दौर में गौ माता के लिए देश की कुछ सरकारों ने उचित कदम उठाए हैं, लेकिन आज भी गौ माता को उनका पूरा अधिकार और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते आज से जानकी सेना संगठन के द्वारा देश में गौ माता को मिले अधिकारों को पूरा करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इसी संदर्भ में 8 सूत्री है मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है इसके बाद जानकी सेना संगठन देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से भी मांग की है।

ये हैं मांगे

  1. गोचर भूमि आजाद होनी चाहिए।
  2. गौशालाओं की निगरानी होनी चाहिए।
  3. गौशाला गौ-चारा से भरपूर होना चाहिए।
  4. गौशालाओं का अनुदान राशि में वृद्धि होनी चाहिए।
  5. गौ माता दिवस घोषित होना चाहिए।
  6. गौमाता अधिकार अधिनियम बनना चाहिए।
  7. गौमाता (सांकृतिक) राष्ट्रीय पशु घोषित होना चाहिए।
  8. हर गांव एवं शहर में गौशाला होनी चाहिए।

विदित हो कि अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन बीते 9 सालों से राष्ट्रीय शांति के लिए अविराम सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में देश के 11 प्रदेश 82 जिले और 5 देशों में यह संस्था सामाजिक हित के कार्य में अपना लगातार योगदान दे रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *