रिश्तेदारी में गया था शासकीय शिक्षक,महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था,बच्चों ने देख लिया,RAPE की FIR

शिवपुरी। रिश्तेदारी में गए एक शिक्षक ने एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। मामला जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के मुहारीकलां गांव का है। जहां एक 32 वर्षीय महिला ने एक शिक्षक पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया है कि ग्राम इमलिया में पदस्थ शासकीय शिक्षक राकेश अहिरवार अपनी रिश्तेदारी में शामिल होने मुहारीकलां थाना खनियांधाना गांव में गया हुआ था। तभी रात्रि में आरोपी ने उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। तभी महिला के बच्चे जाग गए और वह चिल्लाए तो महिला का पति आ गया और महिला के साथ शिक्षक को रंगे हाथों पकड लिया।
महिला को पति अपने साथ लेकर खनियांधाना थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी शासकीय शिक्षक राकेश अहिरवार के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।