अपने भतीजे का सगाई कर लौट रहे फूफा की सड़क दुर्घटना में मौत

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन लोगों में जोरदार टक्कर मार, कार की टक्कर से बाइक सड़क किनारे घायलों सहित गड्ढे में जा गिरी। करीब आधा घंटे घायल बेहोशी के हालात में पड़े रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां तीन घायलों में एक गंभीर घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव के रहने वाले राजेंद्र जाटव ने बताया कि वह नरवर के दिगवासा गांव की रहने वाली एक लड़की से छोटे भाई नीतू जाटव की शादी पक्की कर वापस अपने गांव करसेना लौट रहे थे। मेरे साथ मेरे फूफा मुनिराम जाटव उम्र 60, मेरे चाचा रामवीर जाटव उम्र 50 साल भी साथ थे।

इसी दौरान पतारा गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात कार ने हमारी बाइक में टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर से घायल होकर हम सड़क किनारे पड़े रहे थे। 108 एम्बुलेंस की मदद से हमें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर में मेरे फूफा मुनिराम जाटव को मृत घोषित कर दिया। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *