अल सुबह MORNING WOLK पर निकले MR. मगरमच्छ ,दो घंटे तक चलता रहा तमाशा

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के फिजीकल कॉलेज के पास की है। जहां आज सुबह सुबह मोनिंग वॉक पर निकले मिस्टर मगरमच्छ को फॉरेस्ट की टीम ने पकडा है। इस मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड एकजुट हो गई। दो घंटे के ड्रामे के बाद मगरमच्छ को पकडा गया।

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह 6 बजे के लगभग मगरमच्छ को नाली में देखा गया था। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को भी दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 25 मिनट में मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया इसके बाद मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू कर रेस्क्यू टीम अपने साथ ले गई अब मगरमच्छ को सकुशल चांद पाठा झील में छोड़ दिया जाएगा।

यहां बता दे कि इस क्षेत्र में भुजरिया तालाब है जिसमें भारी संख्या में मगरमच्छ है संभवत इसी तालाब से निकलकर मगरमच्छ नाली के रास्ते फिजिकल कॉलेज जा पहुंचा था। स्थिति यह रही कि नाली में मगरमच्छ अपने आपको वापस पलट भी नहीं पा रहा था इसी के चलते वह नाली के सहारे सीधा चलता हुआ फिजिकल कॉलेज तक पहुंच गया था। बता दे कि बारिश के दिनों में अब शिवपुरी शहर में मगर बच्चे निकलने की घटनाएं लगातार सामने आती रहेंगी।

वीडियों यहां देखें

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *