इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, प्रभा शर्मा महिला बिंग की अध्यक्ष तो तरुण शर्मा बने यूथ विंग के अध्यक्ष

शिवपुरी। इंडियन वेटरन्स आर्गेनाईजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जी सेंगर के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह गौर की सहमति से शिवपुरी जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने श्रीमती प्रभा शर्मा को महिला विंग का जिला अध्यक्ष, तरूण शर्मा को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन यूथ विंग का जिला अध्यक्ष तथा सोनू गुप्ता को यूथ विंग का जिला महा सचिव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महिला विंग उपाध्यक्ष, गीता पनवार, रानी मिश्रा, कृष्णा त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोऑर्डिनेटर विशाल जोशी वेटरन कैलाश सिंह जादौन,वेटरन त्रिलोकीनाथ बट, वेटरन प्रवीण गुप्ता, वेटरन रामदास आर्य, वेटरन भवानी प्रसाद कुलश्रेष्ठ वेटरन वसंत सिंह जादौन, वेटरन केदार सिंह परमार तहसील पिछोर उपाध्यक्ष वेटरन राम प्रकाश केवट, वेटरन गजेंद्र सिंह परमार, वेटरन ताज भान सिंह परमार,सत्येंद्र कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, वेटरन मंसूर अहमद, वेटरन मकसूद अहमद, ने शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि आप सभी संगठन में वीर नारियों, विधवाओं, बच्चों एवं फौजियों के परिवारों के लिए हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे ।हमें आशा है कि आपके मार्गदर्शन में हमारा संगठन और मजबूत होगा और आर्मी, एयरफोर्स एवं नेवी के भूतपूर्व सैनिकों तथा केंद्रीय बलों के परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्य करने में सहायक बनेंगे ।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *