कुछ तो शर्म करो नगर पालिका के जिम्मेदारों,स्वच्छता में पीछे से टॉप 2 नंबर पर

शिवपुरी। कल स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 ने अपने परिणाम घोषित किए है। इसमें शिवपुरी नगरपालिका ने टाप 100 में अपनी जगह तो बचा ली। लेकिन प्रदेश में शिवपुरी नगर पालिका का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा। प्रवेश की रैंक में शिवपुरी पीछे से टॉप 2 में आया है।

परिणामों के अनुसार शिवपुरी नगर पालिका अपनी नगरपालिका कैटेगरी में प्रदेश की दूसरी सबसे अस्वच्छ नगर पालिका है। शिवपुरी नगर पालिका की प्रवेश की नगर पालिकाओं में से 27 वी रैंक है। बनीं देश में 382 में से 70 रैंक मिली है। वहीं पिछले साल एक से 10 लाख की जिसमें थोड़ा सुधार हुआ है।

विदित हो कि यह हालत तब है जब नगर पालिका के प्रशासक स्वयं कलेक्टर थे। उनके पास स्वच्छता के लिए नगर पालिका हैं। जिसमे 20 कचरा गाड़ियां हैं जो डोर टू कचरा कलेक्ट करती है। शिवपुरी में करीब 300 सफाईकर्मी उपलब्ध डोर कचरा कलेक्शन करती है।

परंतु जब रिजल्ट आया तो शिवपुरी नगर पालिका पूरी तरह धरासाई हो गई। प्रदेश स्तर पर शिवपुरी नगर पालिका को कैटेगरी में भी आवेदन किया था, लेकिन जल क्षेत्रों की सफाई में प्रदर्शन औसत रहा।

अमला और अच्छे खासे संसाधन होने के बाद भी प्रदेश में शिवपुरी का प्रदर्शन लगातार गिरा है। जबकि अन्य जिलों में खुद में सुधार किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों पर कुछ भी बोलने से सीएमओ शैलेश अवस्थी बचते हुए नजर आए। इस संबंध में सीएमओ की काल किया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

जब पिछले परिणाम आए थे तो नगर पालिका ने दावा किया था कि इस बार शिवपुरी को टाप 10 शहरों में शामिल करने भी किया गया, लेकिन अधिकारियों के दावे प्रदर्शन रखराव हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शिवपुरी प्रदेश में पीछे से चौथे स्थान पर था।

इस दौरान जो खामियां सामने आई उन पर नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया और प्रदर्शन गिर गया। इस बार सिटीजन फोडने में अच्छे नंबर मिलने से रैंक संभल गई। शिवपुरी की सिटीजन फीडबैक में 2250 में से 1823.20 अंक मिले हैं। कोई उल्लेखीय सफलता नहीं मिली है।

यह बनी कमजोरी
सड़कों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नालों की सफाई, खुले में कचरा फैलने के स्थानों पर सर्वेक्षण टीम को स्थिति अच्छी नहीं मिली। इसमें नगर पालिका का स्कोर 50 से 75 प्रतिशत रहा।

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सुंदरीकरण, बाजारों की सफाई, रहवासी क्षेत्रों की सफाई, रहवासी क्षेत्रों में हर दिन बेहतर रहा। इसमें नगर पालिका को 90 प्रतिशत से अधिक नम्बर मिले है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *