घर पर अकेली थी महिला, छत से गिर गई, हालत गंभीर, बोल नहीं सकती

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से है। जहां एक महिला घर की छत से नीचे गिर गई। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ तब महिला घर पर अकेली थी। महिला के छत से घिर जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां महिला का उपचार किया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार अभिलाषा गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता उम्र 35 साल निवासी करैरा अपने घर पर थी तभी महिला छत से नीचे गिर गई महिला बोलने में असमर्थ है और महिला दिमाग से भी कमजोर है महिला के बच्चे हैं जो कि बाहर रहते हैं। पड़ोसियों ने बेटी को फोन लगाया तो बेटी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैण् महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Advertisement
