नदी में पानी पीने गए चरवाहे को मूंह में दबा ले गया मगरमच्छ, ढाई घंटे तक जबड़े में दबाकर नदी में घूमता रहा

शिवपुरी। जिले में एक चरवाहे को नदी से प्यास बुझाना मंहगा पड़ गया। जिले बहने वाली सिंध नदी के आसपास भेड़.बकरी चराने वाले चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ चरवाहे को खींचकर नदी में ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस. प्रशासन मौके पर पहुंचा। चरवाहे की तलाश शरु कर दी गई है। घटना सीहोर थाना क्षेत्र के सीहोर गांव की है।

जानकारी के अनुसार सीहोर गांव का रहने वाला सुरेश पिता अद्दु पाल उम्र 38 साल रोज की तरह अपनी भेड़.बकरियों को चराने सिंध नदी किनारे पहुंचा था जहां आज सुबह उसकी भेड़.बकरियां नदी किनारे पानी पीने पहुंची थी। इसके बाद सुरेश के मवेशी नदी किनारे पटपरा चट्टान पर बैठ गए थे। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे सुरेंद्र पानी पीने नदी किनारे पहुंचा था।

जिसके बाद सुरेश नदी का पानी पी ही रहा था कि सुरेंद्र पर मगरमच्छ ने हमला बोलते हुए उसे अपने जबड़े में जकड़ लिया और खींच कर नदी में ले गया। यह घटना पास के खेत में काम कर रहे बलबंत गुर्जर ने देखी। बलवंत गुर्जर के अनुसार में अपनी पानी की मोटर को नदी में डाल रहा था तभी मगरमच्छ ने सुरेश पर हमला बोल दिया। सुरेश बचाने की गुहार लगा रहा था लेकिन कुछ ही मिनट में मगरमच्छ सुरेश को नदी की गहराई में ले गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि पुलिस और प्रशासन कई घंटों की देरी से मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार परिजनों और ग्रामीणों के सामने मगरमच्छ सुरेश के शव को अपने जबड़े में फंसाकर 2 से ढाई घंटे तक नदी में तैरता रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। करीब 2 घंटे तक मगरमच्छ सुरेश के शव को जबड़े में फंसाए घूमता रहा। इसके बाद सुरेश के शव को मगरमच्छ ने नदी के बीचों बीचों छोड़ दियाए तभी से सुरेश के शव का कोई सुराग नहीं लगा।घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना सीहोर थाना प्रभारी को दी गई थी। इसके बावजूद घंटों गुजर जाने के बाद भी न ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और न ही पुलिस को पहुंचाया। सुरेंद्र पाल के भांजे ने बताया कि हमने पुलिस के साथ.साथ डायल 100 पर भी फोन लगाया थाए लेकिन कोई भी मदद को नहीं पहुंचा। पुलिस ने न ही गोताखोरों की व्यवस्था की और न ही रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *